Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में धूप के साथ ठंड का असर बरकरार,तापमान बढ़ने के संकेत,कोहरा बना रहेगा
- Reporter 12
- 02 Feb, 2026
बिहार के विभिन्न जिलों में दिन के समय धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम के वक्त कनकनी भरी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है,लेकिन सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से ठंड का प्रभाव बना हुआ है।इसी बीच मौसम को लेकर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा,हालांकि कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है,जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी महीने के दौरान बिहार में औसतन 10.4 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।हालांकि गया,औरंगाबाद,कैमूर और रोहतास जिलों में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है,जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक पूरे फरवरी माह में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है,जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।पिछले 24 घंटों के दौरान भागलपुर जिले का सबौर राज्य में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया,जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।इसके अलावा पटना,वैशाली,समस्तीपुर,मधुबनी,सुपौल,मधेपुरा,अगवानपुर,भागलपुर,पूर्णिया और कटिहार जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा,लेकिन सुबह और रात के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







