:
Breaking News

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के बाद बिहार सरकार सख्त, सभी महिला छात्रावास और आश्रय गृहों की जांच का आदेश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। जहानाबाद की NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य स्तर पर सभी महिला छात्रावास, आवासन गृह और आश्रय गृहों की व्यापक जांच का आदेश दिया गया है। डीजीपी, मुख्य सचिव, प्रमंडल आयुक्त और जिलाधिकारी-स्पेशल पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर विशेष टीम गठित करने और निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।
जांच के तहत महिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम प्रत्येक हॉस्टल और आश्रय गृह का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टर, प्रवेश-निकास, सीसीटीवी निगरानी, रहने की स्थिति और प्रशासनिक निगरानी जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिले और किसी भी लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
मालूम हो कि पीड़ित छात्रा पटना में NEET की तैयारी के लिए रह रही थी। 26 दिसंबर को परिवार उसे हॉस्टल से लेकर जहानाबाद ले गया। 5 जनवरी को छात्रा वापस पटना लौटी, और उसी रात 9:30 बजे से अगले दिन दोपहर 2 बजे तक हॉस्टल में गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इस दौरान 17 घंटे का CCTV फुटेज गायब या उपलब्ध नहीं था।
6 जनवरी को छात्रा की हालत गंभीर हुई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम और FSL जांच में छात्रा के कपड़ों पर स्पर्म मिलने के बाद रेप की आशंका सामने आई। अब बिहार सरकार ने इस गंभीर घटना के मद्देनजर सभी महिला छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त निगरानी और सुधार के लिए निर्देश जारी किए हैं।
जांच पूरी होने के बाद आवश्यक सुधार और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *