Breaking News
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में टकराव के बाद हालात पर काबू: शांति बैठक, गिरफ्तारियां तेज, जांच के घेरे में एफआईआर
- Reporter 12
- 05 Feb, 2026
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में 31 जनवरी को हुए दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद का मामला अब प्रशासनिक, सामाजिक और सियासी तीनों स्तरों पर लगातार गंभीर होता जा रहा है। घटना के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए आज दिनांक 05.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल ने हरिनगर गांव में दोनों पक्षों के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में गांव की वर्तमान स्थिति, आपसी तनाव और भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने, संयम बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना सीधे पुलिस को देने की अपील की।इस बीच, मामले की कानूनी प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में दर्ज प्राथमिकी में 70 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस के सामने एक अहम पहलू सामने आया है, जिसमें यह आशंका जताई जा रही है कि एफआईआर में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं, जो घटना के समय गांव में मौजूद ही नहीं थे और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में रहकर नौकरी कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्राथमिकी में बड़ी संख्या में एक ही समाज के लोगों को आरोपी बनाए जाने के कारण अब मामले की निष्पक्षता और तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है ताकि निर्दोषों को फंसाए जाने की आशंका को दूर किया जा सके।इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष मृणाल पासवान दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मारपीट में घायल पीड़ितों से मुलाकात कर उनके इलाज की स्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है, लेकिन साथ ही निष्पक्ष जांच भी उतनी ही जरूरी है।पीड़ित पक्ष की ओर से विक्रम पासवान ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि वह सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन पर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, फरसा, दबिया और ईंट-पत्थर से लैस थे और एक राय होकर हमला किया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर गांव के कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद की शुरुआत मामूली पैसे के लेन-देन से हुई थी, जिसे बाद में गलत दिशा में मोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि प्राथमिकी में वास्तविक दोषियों को छोड़कर कई निर्दोष ग्रामीणों को भी नामजद कर दिया गया है, जिससे गांव में डर और असंतोष का माहौल बन गया है।फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है, साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी और दोषी चाहे जिस पक्ष का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, वहीं निर्दोषों को राहत दिलाने का भी भरोसा दिया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







