:
Breaking News

भागलपुर में ताड़ी विवाद: नशेड़ी ने युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, गांव में हड़कंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

भागलपुर: जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक में ताड़ी का पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। यहां के निवासी एतवारी चौधरी (30) को नशे में धुत्त वासुकी मंडल ने सीने में चाकू मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एतवारी के भाई चुनना चौधरी और भतीजा अंकित कुमार भी घायल हुए हैं।
घटना के अनुसार, वासुकी मंडल ताड़ी (नीरा) पीने आया था। ताड़ी पीने के बाद पैसे देने से इनकार करने पर एतवारी चौधरी और उनके परिजन ने उससे भुगतान की मांग की। इस दौरान वासुकी ने दावा किया कि वह इलाके का बॉस है और पैसा नहीं देगा, साथ ही गाली-गलौज करने लगा। परिवार के विरोध और समझाइश के बावजूद वह शांत नहीं हुआ और घर चला गया। कुछ देर बाद वासुकी फिर लौट आया और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अचानक एतवारी चौधरी के सीने में चाकू गोंद दिया, जो पीठ से निकलते हुए गंभीर चोट पहुंचाने वाला साबित हुआ।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी वासुकी मंडल को पकड़कर पोल में बांध दिया और जमकर पीटा। जिससे आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घायल अंकित कुमार ने बताया कि वासुकी पहले ताड़ी पीकर नशे में था और पैसे देने से इनकार कर रहा था। उसने विवाद बढ़ाने के बाद हमला किया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल वासुकी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक एतवारी चौधरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और न्याय सुनिश्चित किया जाए। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *