:
Breaking News

डबल मर्डर कांड का फरार शूटर गिरफ्तार, आम के बाग से पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कल्याणपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चर्चित डबल मर्डर कांड में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन कुमार पासवान को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, कल्याणपुर थाना कांड संख्या 344/24 से जुड़े फरार अभियुक्त अर्जुन कुमार पासवान (उम्र 28 वर्ष), पिता–सुन्देश्वर पासवान, निवासी–रामपुरा वार्ड संख्या 11, थाना कल्याणपुर को रामपुरा बाँध के पास आम के बगीचे से दबोचा गया। गिरफ्तारी के समय की गई तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में कल्याणपुर थाना में कांड संख्या 43/26 दिनांक 06.02.2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26 में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अर्जुन कुमार पासवान उक्त डबल मर्डर कांड में शूटर की भूमिका में शामिल था। इस घटना में विजय गुप्ता और एक टोटो चालक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान यह सामने आया था कि हत्या की साजिश में शामिल सुपारी देने वाले सुधीर मधान सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अर्जुन लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार फरारी काट रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में कल्याणपुर थाना में मारपीट और गोली चलाने, अपहरण तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का खुलासा होता है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली छापेमारी टीम में पु०नि० सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, एस.ए.एन. हरेंद्र तिवारी, सिपाही आकाश कुमार और होम गार्ड सोनू कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *