Breaking News
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी की अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा
- Reporter 12
- 08 Feb, 2026
समस्तीपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती, महिला अपराध और साइबर अपराध जैसे गंभीर मामलों की विशेष समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अनुसंधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित वारंट के निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही थाना स्तर पर केस डायरी को समय पर अद्यतन रखने और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों की निगरानी जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अंत में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने दो टूक कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







