Breaking News
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
- Reporter 12
- 13 Feb, 2026
पटना। बिहार में होली का पर्व करीब है और राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न शहरों में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। होली 4 मार्च को मनाई जाएगी और इस दौरान प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अत्यधिक रहने की संभावना है। रेलवे के प्रमुख ट्रेनों जैसे गरीब रथ, तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस में पहले से ही सीटें भर चुकी हैं और 20 फरवरी से 3 मार्च तक इन ट्रेनों में सीट उपलब्धता लगभग खत्म हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों के पास केवल दो विकल्प बचते हैं। पहला विकल्प तत्काल टिकट का है, जो सीमित संख्या में उपलब्ध है और अक्सर यात्रियों को नहीं मिल पाता। दूसरा विकल्प रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का है। रेलवे ने पैसेंजरों की सुविधा और होली के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए कुल 1410 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें पूर्व मध्य रेलवे के तहत 285 ट्रिप ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रमुख राज्यों से बिहार के लिए 200 स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को सुविधा और सहूलियत मिल सके। रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इस प्रकार तय किया है। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से दानापुर 27 फरवरी और 2 मार्च को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति 28 फरवरी और 3 मार्च को चलेगी। गाड़ी संख्या 09525 हापा से नाहरलगुन 4 मार्च से हर बुधवार चलायी जाएगी, जिससे बिहार से लौटने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन से हापा 7 मार्च से हर शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 098210 सोगरिया से दानापुर 28 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से सोगरिया 2 से 9 मार्च तक चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति से अगरतला 5 मार्च से हर गुरुवार और गाड़ी संख्या 01666 अगरतला से रानी कमलापति 8 मार्च से हर रविवार को चलायी जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य होली के दौरान यात्रियों को समय पर सुरक्षित और सहज यात्रा का अनुभव देना है। पहले से बुक टिकट न होने वाले यात्रियों को ये स्पेशल ट्रेनें बड़ी राहत देंगी। इसके अलावा स्पेशल बसों के माध्यम से भी यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बिहार आने-जाने वाले लोगों को शहर और जिले तक पहुंचने में सुविधा होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्पेशल ट्रेन और बस के विकल्प का सही समय पर लाभ उठाएं, ताकि पर्व को लेकर यात्रा तनावमुक्त और सुरक्षित बनी रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







