:
Breaking News

रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा: भाजपा में गुटबाजी, लेकिन विधायक वीरेंद्र पासवान का दबदबा बरकरार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

समस्तीपुर। रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया के जरिये यह साफ झलकने लगा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल की कमी और गुटबाजी का माहौल गहराता जा रहा है। कार्यकर्ताओं में मतभेद और खींचतान खुलकर सामने आ रही है।इसके बावजूद मौजूदा विधायक वीरेंद्र पासवान सभी गुटों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आंतरिक मतभेदों के बावजूद कार्यकर्ताओं के बड़े हिस्से का झुकाव अब भी विधायक के पक्ष में है।
जनता की राय:

क्षेत्र की जनता का कहना है कि गुटबाजी से विकास कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। लोगों का मानना है कि विधायक ने कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी महसूस होती है। जनता चाहती है कि गुटबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर विकास पर ध्यान दिया जाए।

विपक्ष का रुख:

वहीं, विपक्षी दलों के नेता भाजपा में जारी खींचतान को अपने लिए अवसर मान रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से क्षेत्र का विकास पिछड़ रहा है। उनका कहना है कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा की गुटबाजी इसका रास्ता आसान कर सकती हैं।राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह स्थिति आने वाले चुनावी समीकरणों पर गहरा असर डाल सकती है। अब देखना यह होगा कि भाजपा की गुटबाजी कब तक चलती है और अंततः किस रूप में पार्टी की रणनीति को प्रभावित करती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *