:
Breaking News

वैशाली थाने में रेस्क्यू हुई महिला और बहन ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और थाने में तोड़फोड़

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वैशाली। जिले के वैशाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेस्क्यू हुई महिला और उसकी बहन ने बुधवार को थाना परिसर में जमकर उत्पात मचाया। दोनों बहनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और थाने में हंगामा किया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने दी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वैशाली थाना की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा निवासी एक महिला को देह व्यापार के मामले में एक होटल से रेस्क्यू किया था। बुधवार को रेस्क्यू हुई महिला की बहन थाने पहुंची और पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों बहनों ने महिला पुलिस अवर निरीक्षक नीतू कुमारी और सिपाही अमरजीत कुमार के साथ हाथापाई की। नीतू कुमारी के हाथ में गंभीर चोट आई, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हंगामे के दौरान दोनों बहनों ने थाना परिसर में रखे फूलों के गमले तोड़ दिए, टेबल पर रखे कागजात फाड़ दिए और वायरलेस, बिजली के तार और कंप्यूटर में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। दोनों बहनों ने घंटों तक उत्पात मचाया, जिसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत किया गया।
पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेस्क्यू महिला और उसकी बहन ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और थाने की संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया। इससे कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करेगी।
घटना ने वैशाली थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और थाने के नियमों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *