:
Breaking News

समस्तीपुर में अष्टधातु की मूर्ति चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मूर्तियां बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस सनसनीखेज कांड का उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी की गई चार में से तीन बड़ी मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं। एक अन्य मूर्ति की बरामदगी और एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 01/02 फरवरी 2026 की रात देवधा स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की चार मूर्तियां (तीन बड़ी और एक छोटी) चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में हसनपुर थाना कांड संख्या-21/26 दिनांक 02.02.2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

तकनीकी जांच से मिला सुराग

गठित टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन बड़ी अष्टधातु मूर्तियां बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी जब्त किए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में रखा गया है।
गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है —

अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह (25 वर्ष), निवासी काले नरपत, थाना हसनपुर।
आपराधिक इतिहास: मद्यनिषेध अधिनियम के तहत वर्ष 2020 का मामला दर्ज।

राजीव झा (32 वर्ष), निवासी देवधा, थाना हसनपुर।
आपराधिक इतिहास: वर्ष 2023 में मारपीट, चोरी एवं धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।

छापेमारी दल की भूमिका

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद के नेतृत्व में डीआईयू और हसनपुर थाना के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने लगातार छापेमारी कर मामले का सफल खुलासा किया।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक छोटी मूर्ति की बरामदगी और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। जल्द ही पूरे कांड का पूर्ण खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *