:
Breaking News

समस्तीपुर में एनआईए का मोस्ट वांटेड फिकन तस्कर नूर मोहम्मद पकड़ा गया, दो लाख का था इनाम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को अहम सफलता मिली है। पटोरी थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मोस्ट वांटेड अपराधी नूर मोहम्मद को हिरासत में लिया गया है। उस पर एनआईए की ओर से दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को स्थानीय आसूचना तथा अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप-महानिरीक्षक जयन्त कांत द्वारा सूचना दी गई कि नेपाल के बारा जिला निवासी नूर मोहम्मद समस्तीपुर के पटोरी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। यह भी सामने आया कि वह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के केस आरसी-02/2014 में वांछित है और अंतरराष्ट्रीय फिकन रैकेट का सक्रिय सदस्य रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। स्थानीय स्तर पर सत्यापन के बाद पुलिस ने 28 फरवरी 2026 को संदिग्ध नूर मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी एनआईए को दी गई। एनआईए की टीम ने आरोपी की पहचान सत्यापित कर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिकन नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में जाली नोट गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी बिहार पुलिस ने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुधीर कुशवाहा और मो. गुल्टेन अंसारी जैसे एनआईए के इनामी अपराधी शामिल रहे हैं।

पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी को फिकन नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों, नेटवर्क और तस्करी के तरीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिससे आगे और बड़ी कार्रवाई संभव हो

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *