:
Breaking News

पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर लौटा बिहार का क्रिकेट स्टार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद बिहार के चमकते सितारे ईशान किशन मंगलवार को पटना लौट आए। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और भावुक स्वागत किया। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी खुद एयरपोर्ट पहुंचीं और राष्ट्रीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर ईशान किशन सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। एयरपोर्ट परिसर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी और गर्व का माहौल बन गया।
ईशान किशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बिहार और झारखंड के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। “आप कहीं से भी हों, अगर मेहनत करेंगे तो आगे बढ़ सकते हैं। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि डिस्ट्रिक्ट लेवल से भी बच्चे आगे आएं,” ईशान ने कहा। उनका यह संदेश युवाओं में जोश और उत्साह पैदा कर रहा है।
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह द्वारा ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता कृति आजाद ने आपत्ति जताई थी। जब ईशान किशन से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे अनावश्यक बताया और कहा, “हमने इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीता है, इस पर ही ध्यान दें। राजनीतिक बयानबाजी को इसमें न घसीटा जाए।”
पटना एयरपोर्ट पर ईशान किशन की वापसी से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर था। लोग उनके साथ सेल्फी लेने और स्वागत करने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने नारों के माध्यम से टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस जीत को लेकर हलचल बनी हुई है, लेकिन अधिकांश लोग इसे खिलाड़ी और देश की उपलब्धि के रूप में मनाने की बात कर रहे हैं।
ईशान किशन की पटना वापसी सिर्फ एक खिलाड़ी के लौटने का उत्सव नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा और क्रिकेट के विकास का एक बड़ा संदेश भी है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि टैलेंट, मेहनत और लगन से छोटे शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकते हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *