:
Breaking News

दरभंगा में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गंगासागर तालाब पर चला विशेष अभियान, NSS और NCC कैडेट्स ने किया श्रमदान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 17 मार्च 2026। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में गंगा स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस इकाई के सहयोग तथा एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता के साथ गंगासागर तालाब के घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत पहले एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण, गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समाज का हर व्यक्ति इस दिशा में योगदान दे, तो स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
संगोष्ठी के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने गंगासागर तालाब के घाट पर श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। प्रतिभागियों ने घाट परिसर से कचरा हटाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ भी ली।
उल्लेखनीय है कि जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा 16 मार्च से 31 मार्च तक ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और समाज में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव आएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *