:
Breaking News

अखिल भारतीय सिविल सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिहार का जलवा, कलाकारों ने बढ़ाया राज्य का मान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय, 24 मार्च।राजधानी नई दिल्ली के सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, विनय मार्ग में 20 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। 24 सदस्यीय इस टीम ने विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के बीच अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।
प्रतियोगिता के दौरान नाटक विधा में ‘बाबूजी का चश्मा’ की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। इस नाटक में राजस्व विभाग, बिहार की अनुभाग पदाधिकारी संगीता चंद्रा ने ‘बड़ी बहू’ की भूमिका निभाते हुए दमदार अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का कांस्य पदक प्रदान किया गया।
वहीं लाइट क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल श्रेणी में बिहार विधान परिषद के अवर सचिव राजनंदन ने गिटार वादन में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में देखने को मिली, जहां लखीसराय के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी प्रस्तुति को निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा, जो बिहार के लिए विशेष गर्व का विषय बन गया।
इस समग्र प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि बिहार के प्रशासनिक अधिकारी न केवल अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सक्षम हैं।
राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 25 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *