:
Breaking News

बिहार कैबिनेट विस्तार में NDA की पूरी सूची सामने, जातीय संतुलन के साथ जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों से मंत्रियों का चयन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर NDA ने जातीय संतुलन साधते हुए संभावित मंत्रियों की सूची तैयार की है। जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों से कई नेताओं को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

पटना/आलम की खबर:बिहार में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल चरम पर है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मंत्रियों की संभावित पूरी सूची सामने आ गई है। इस सूची में जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों के नेताओं को जातीय संतुलन के आधार पर शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस बार सरकार ने सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। दलित, अतिपिछड़ा, पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

जेडीयू संभावित मंत्री सूची

जनता दल यूनाइटेड से जिन नेताओं को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

निशांत कुमार (कुर्मी)

अशोक चौधरी (दलित)

लेसी सिंह (राजपूत)

सुनील कुमार (दलित)

विजेंद्र यादव (यादव)

श्रवण कुमार (कुर्मी)

विजय चौधरी (भूमिहार)

मदन सहनी (मल्लाह)

जमा खान (मुस्लिम)

शीला मंडल (धानुक)

दामोदर रावत (धानुक)

बोलो मंडल (गंगोत)

रत्नेश सदा (दलित)

श्वेता गुप्ता (वैश्य)

बीजेपी संभावित मंत्री सूची

भारतीय जनता पार्टी कोटे से जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:

विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)

मिथिलेश तिवारी (ब्राह्मण)

नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण)

दिलीप जायसवाल (वैश्य)

सुरेंद्र मेहता (कुशवाहा)

संजय टाइगर (राजपूत)

लखेंद्र पासवान (दलित)

श्रेयसी सिंह (राजपूत)

अरुण शंकर प्रसाद (वैश्य)

राम कृपाल यादव (यादव)

रमा निषाद (मल्लाह)

नारायण शाह (वैश्य)

प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (अतिपिछड़ा)

रामचन्द्र प्रसाद (वैश्य)

नंद किशोर राम (दलित)

सहयोगी दलों की संभावित सूची

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

संजय सिंह (राजपूत)

संजय पासवान (दलित)

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

संतोष कुमार सुमन (दलित)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

दीपक प्रकाश (कुशवाहा)

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण

पटना के गांधी मैदान में आज होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राज्यपाल नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

पूरे क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषण

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार कैबिनेट विस्तार पूरी तरह से जातीय संतुलन और सामाजिक समीकरण पर आधारित है। एनडीए ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकार सभी समाजों के साथ मिलकर चल रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *