:
Breaking News

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद बोले प्रशांत किशोर: “व्यवस्था बदलने निकले थे, सत्ता भी नहीं बदल पाए — हार मेरी जिम्मेदारी”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी की बुरी तरह हार के बाद इसके सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पूरे आत्मविश्वास के साथ राजनीति में उतरे प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।उन्होंने कहा कि “हम न तो व्यवस्था बदल पाए और न ही सत्ता परिवर्तन करा सके। लेकिन इतना जरूर है कि बिहार की राजनीति में विचारों और मुद्दों पर चर्चा को लेकर हमने कुछ भूमिका निभाई। हार की पूरी जवाबदेही मेरी है।”

“जनता ने अपना रास्ता चुना, हम आत्मचिंतन करेंगे”

पत्रकारों से बातचीत में PK ने कहा कि यह हार किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की है।
उन्होंने कहा, “वक्त आत्मचिंतन का है। जनता ने जिसे चुना है, उन्हें बधाई। अब जिम्मेदारी नीतीश कुमार और भाजपा की है कि बिहार में विकास, रोजगार, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और पलायन रोकने के वादों को पूरा करें।”

“आशाएं जगाकर पूरा नहीं कर सका, इसलिए क्षमा चाहता हूं”

PK ने अपनी विफलता को स्वीकारते हुए कहा कि जन सुराज के सपने से जुड़े लोगों की उम्मीदों पर वह खरे नहीं उतर सके।उनके शब्दों में—
लोगों ने हममें बदलाव की उम्मीद देखी थी, लेकिन मैं उस व्यवस्था का ढांचा तैयार नहीं कर पाया। इसके लिए मैं विनम्रता से माफी मांगता हूं।”

उदय सिंह बोले—सदन में न रहते हुए भी निभाएंगे विपक्ष की भूमिका

इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने भी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि जन सुराज भले विधानसभा में न पहुंच पाया हो, लेकिन “मुद्दों की राजनीति” जारी रहेगी।
उन्होंने हार की वजहों में लोगों में आरजेडी की वापसी का डर भी बताया था।

जन सुराज का चुनावी गणित: 236 सीटों पर जमानत जब्त

चुनाव से पहले PK जिन बड़े दावों के साथ निकले थे, उनकी जमीन पर हालत बेहद खराब रही।243 सीटों में से पार्टी ने 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 236 सीटों पर जमानत जब्त हो गई।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह नतीजे "अत्यधिक उम्मीद" और "जमीनी संगठन की कमी" को दर्शाते हैं।

PK का विवादित दावा उल्टा पड़ा — JDU को 85 सीटें

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि यदि JDU 25 से ज्यादा सीटें जीतती है, तो वे राजनीति छोड़ देंगे।लेकिन नतीजों ने उनकी भविष्यवाणी को पूरी तरह गलत साबित कर दिया — JDU ने 85 सीटों पर जीत हासिल कर ली।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने इस पर तंज किया था:
“बड़ी-बड़ी बातें करने से कोई नीतीश कुमार का विकल्प नहीं बन जाता। रणनीतिकार के रूप में PK ठीक थे, लेकिन राजनीति केवल दावों से नहीं चलती।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *