:
Breaking News

पटना से बड़ी राजनीतिक अपडेट — जेडीयू–भाजपा में नेतृत्व तय, एनडीए सरकार की नई कैबिनेट का खाका लगभग तैयार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन का चित्र अब लगभग साफ हो चुका है। बुधवार को हुए राजनीतिक घटनाक्रम ने सत्ता के नए समीकरणों को अंतिम रूप दे दिया। सुबह जेडीयू और भाजपा दोनों ने अपने विधायक दल की बैठक कर नेतृत्व चुन लिया। जेडीयू ने एक बार फिर सर्वसम्मति से नीतीश कुमार पर भरोसा जताया, वहीं भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुनकर नया सियासी संदेश दे दिया।

अब दोपहर 3 बजे होने वाली एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक तौर पर गठबंधन का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद वे नई सरकार के गठन का दावा करेंगे।

नई कैबिनेट की तस्वीर उभरने लगी—कौन बनेगा मंत्री?

सूत्रों के अनुसार इस बार मंत्रिमंडल का फॉर्मूला पहले से तय है।जेडीयू के हिस्से में लगभग 14 मंत्रालय
भाजपा को 15–16 मंत्रालय
लोजपा (रामविलास) को 2–3 मंत्रालय,हम (HAM) और रालोमो को एक–एक सीट

हालांकि पहले चरण में सभी मंत्री शपथ नहीं लेंगे। कुछ पद खाली रखे जाएंगे और जनवरी के बाद विस्तार की तैयारी है। ज्यादातर पुराने चेहरों की वापसी तय मानी जा रही है, ताकि नई सरकार बिना किसी व्यवधान के तुरंत काम शुरू कर सके।

पहले चरण में संभावित मंत्री — गठबंधन का पावर बैलेंस

जेडीयू (लगभग 14)

अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, मोहम्मद जमा खान — और इनके साथ 1–2 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

भाजपा (15–16)

सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, रेनू देवी, जिबेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, जनक राम, हरि सहनी, संतोष सिंह, मोतीलाल प्रसाद — साथ ही 2–3 नए चेहरों के शामिल होने की भी चर्चा।

एलजेपी (रामविलास) — अनुमानित 2

राजू तिवारी, संजय पासवान।
एक पद आगे के लिए खाली रखा जा सकता है।

हम (जीतन राम मांझी) — 1

संतोष सुमन की वापसी लगभग तय।

रालोमो (उपेंद्र कुशवाहा) — 1

सासाराम से नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता को मंत्री बनाए जाने की संभावना मजबूत।

बिहार में सत्ता का नया सियासी समीकरण तैयार है और अब निगाहें नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण पर टिकी हैं, जहां नई कैबिनेट के चेहरों से पर्दा उठेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *