:
Breaking News

खानपुर गोलीकांड: एसपी अरविंद प्रताप सिंह की सख़्त मॉनिटरिंग में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, AlamKiKhabar.com की रिपोर्ट के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में पान–गुटखा विक्रेता अरविंद कुमार सहनी की हत्या मामले में समस्तीपुर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वयं हर महत्वपूर्ण केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यही कारण है कि इस सनसनीखेज हत्या मामले में इतनी त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।AlamKiKhabar.com पोर्टल ने आज सुबह ही इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें साफ कहा गया था कि एसपी अरविंद प्रताप सिंह प्रत्येक गंभीर मामले पर खुद नजर बनाए हुए हैं तथा अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कुछ ही घंटों में पुलिस ने बड़े सफलता हासिल कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया।

 क्या है पूरा मामला?

15 नवंबर की रात करीब 9:40 बजे इलमासनगर निवासी 26 वर्षीय अरविंद कुमार सहनी को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें समस्तीपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की मां संजू देवी ने राजू महतो, मनोज राय और एक अज्ञात व्यक्ति पर उधारी व सिगरेट को लेकर विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर खानपुर थाना कांड संख्या 254/2025 दर्ज किया गया।

 मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, एसपी की मॉनिटरिंग का असर

मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजू महतो (उम्र 25 वर्ष) को इलमासनगर के सदा टोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

 राजू महतो का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी पहले से कई मामलों में आरोपित है, जिनमें शामिल हैं,चोरी, घर में सेंधमारी, 379, 411 व अन्य धाराएँ
वर्ष 2018, 2019 और 2022 के कुल 4 मामले दर्ज,यह स्पष्ट करता है कि आरोपी एक शातिर अपराधकर्मी है।

 छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी

अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी

संजीवन कुमार

अनिल कुमार

सिपाही शिवराज कुमार, रंजन कुमार, धनंजय कुमार, प्रदीप कुमार

इनकी टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ी सफलता मिली।

 एसपी अरविंद प्रताप सिंह की कड़क कार्यशैली का असर

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि“जिले में अपराध का कोई स्थान नहीं। हर केस पर हमारी निगरानी है। अपराधी बच नहीं पाएगा।बात साफ है,एसपी की कड़ी मॉनिटरिंग के चलते अपराधियों में खौफ और जनता में भरोसा बढ़ा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *