:
Breaking News

समस्तीपुर से बड़ी खबर:उजियारपुर में सड़क हादसे के बाद NH-28 जाम, प्रशासन की ढिलाई उजागर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर रामनगर में सड़क हादसे में घायल युवक अविनाश कुमार की इलाज के दौरान मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर महावीर चौक के पास एनएच-28 पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते बेगूसराय–मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

ग्रामीणों की मांग थी कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि सूचना के बावजूद दो घंटे तक उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

इसी बीच हादसे की खबर मिलते ही उजियारपुर बीडीओ संजीव कुमार महज 10 मिनट में पहुँच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत चेक सौंपा और समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। हालांकि पुलिस की गैरहाजिरी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया बाधित रही।

स्थानीय जनप्रतिनिधि हरिवल्लभ प्रसाद के अनुसार, 35 वर्षीय अविनाश कुमार सोमवार रात खाना खाकर एसएच-88 किनारे टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अविनाश को परिजनों और ग्रामीणों ने एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के एक घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची, जिससे प्रशासनिक लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *