:
Breaking News

गांधी मैदान बना ऐतिहासिक गवाह: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली शपथ, NDA की नई सरकार हुई गठन — लाखों की भीड़ ने देखा सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा क्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार की 2025 की चुनावी जंग में एनडीए की ज़बरदस्त जीत के बाद पटना का गांधी मैदान गुरुवार, 20 नवंबर को राजनीति की सबसे ऐतिहासिक तस्वीरों का गवाह बना। सुबह 11:30 बजे जैसे ही मंच पर शपथ ग्रहण का क्रम शुरू हुआ, पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। अनुमान है कि लगभग 2 से 3 लाख लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने पहुंचे—जो किसी राजनीतिक शपथ ग्रहण में बिहार की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ बताई जा रही है।

नीतीश कुमार बने फिर मुख्यमंत्री—10वां कार्यकाल दर्ज

बुधवार को हुई एनडीए विधायक दल की बड़ी बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
गुरुवार को इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली—जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और नीतीश के राजनीतिक अनुभव व मजबूती का सबसे ठोस प्रमाण भी।

बीजेपी का दावा मजबूत: सम्राट चौधरी नेता, विजय सिन्हा उप नेता

इधर बीजेपी भी अपनी ओर से नई सत्ता संरचना के साथ उतर गई है। पार्टी की विधायकों की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया।
इस बैठक में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद थे। यह संकेत था कि दिल्ली से लेकर पटना तक एनडीए ने अपनी सरकार को लेकर रणनीति बेहद सटीक तरीके से तैयार की।

26 मंत्रियों की टीम के साथ नई सरकार की शुरुआत

नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। ये रहे नई कैबिनेट के चेहरे:

सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजयकुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, दिलीप कुमार जयसवाल, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, लखेंद्र कुमार, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, रमा निषाद, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अशोक कुमार सुमन।

यह मंत्रिमंडल सामाजिक, राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है—जो नई सरकार के कार्यशैली और एजेंडा का स्पष्ट संकेत देता है।

2025 में एनडीए की बंपर जीत—कहीं नहीं टूटा लय

2025 के चुनाव परिणाम एनडीए के लिए ऐतिहासिक रहे।

बीजेपी: 89 सीटें

जेडीयू: 85 सीटें

लोजपा (रामविलास): 19 सीटें (29 में से)

हम: 5 सीटें

आरएलएम: 4 सीटें


कुल मिलाकर 202 सीटें एनडीए के खाते में गईं—जो गठबंधन सरकार को मजबूत स्थिरता देती हैं और विपक्ष को कड़ा संदेश।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *