:
Breaking News

एसपी अरविंद प्रताप सिंह की नेतृत्व शैली का असर,फोन रिस्पॉन्स में सिविल प्रशासन से आगे निकल गई समस्तीपुर पुलिस

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम प्रधान संपादक 
      (alamki khabar.co)
समस्तीपुर में जहां एक ओर सिविल प्रशासन के कई अधिकारी फोन तक उठाने की ज़रूरत नहीं समझ रहे, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग ने अपनी फुर्ती, जवाबदेही और संवेदनशीलता से जनता का भरोसा जीत लिया है।alamkikhabar.com की  टीम ने अलग-अलग समय पर जिले भर के थाना अध्यक्षों, इंस्पेक्टरों और अनुमंडल स्तर तक के पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क किया,और हैरानी की बात यह रही कि एक भी बार फोन अनदेखा नहीं हुआ।

हाँ, तीन DSP को छोड़कर—समस्तीपुर सदर DSP-1, सदर DSP-2 और पटोडी DSP—बाकी पूरे पुलिस महकमे ने फोन की घंटी बजते ही फौरन रिस्पॉन्ड किया। सिर्फ रिस्पॉन्ड ही नहीं, बल्कि पूरी मर्यादा और व्यावहारिकता के साथ बातचीत की, जिसकी पुष्टि हमारी टीम ने खुद की।

लेकिन इस पूरे सकारात्मक माहौल के केंद्र में एक नाम लगातार चमक रहा है—

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक आरविंद प्रताप सिंह।

SP अरविंद प्रताप सिंह की प्रशासनिक सक्रियता, जमीनी पकड़ और जनता से सीधा संवाद ने समस्तीपुर पुलिस की कार्यशैली को एक नई पहचान दी है। अक्सर जिलों में कप्तान सिर्फ आदेशों तक सीमित रह जाते हैं, पर समस्तीपुर में SP साहब की सोच बिल्कुल अलग है—वे मानते हैं कि “जनता का फोन सिर्फ कॉल नहीं, एक जिम्मेदारी है।” और यही सोच निचले स्तर तक साफ दिखने लगी है।

जिले के अधिकांश थाना स्तर के अधिकारियों ने जिस तत्परता से प्रतिक्रिया दी, वह दर्शाता है कि SP अरविंद प्रताप सिंह ने न केवल टीम को दिशा दी है, बल्कि टीम में ऐसा विश्वास भी भरा है कि जनता की समस्याओं को बिना देरी सुना जाए।

यह वही समस्तीपुर है जहाँ कभी “फोन उठाना भी एहसान माना जाता था”, लेकिन आज स्थिति बदलती दिख रही है। पुलिस की यह नई कार्यशैली जिले में एक सकारात्मक संदेश दे रही है—
“जनता अकेली नहीं है… प्रशासन भले चुप रहे, लेकिन पुलिस खड़ी है।”

अगर यही तालमेल और जवाबदेही बनी रही, तो समस्तीपुर जल्द ही उन जिलों में शामिल होगा जहां पुलिस व्यवस्था को आदर्श माना जाता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *