:
Breaking News

बिहार पुलिस मुख्यालय की कड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया पर अभद्रता अब पड़ेगी भारी, मॉर्फिंग–अशोभनीय पोस्ट करने वालों पर सख़्त कार्रवाई शुरू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर बढ़ते अभद्र, मॉर्फ्ड और AI जनरेटेड फोटो–वीडियो के दुरुपयोग को बेहद गंभीरता से लेते हुए पूरे राज्य में सख्त कार्रवाई की घोषणा कर दी है। हाल के दिनों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा किसी व्यक्ति की छवि खराब करने, धर्म–जाति विशेष की भावनाओं को भड़काने तथा महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले पोस्ट तेजी से सामने आए हैं। पुलिस मुख्यालय ने साफ कहा है—अब ऐसी कोई भी हरकत किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पोस्ट करें या शेयर, दोनों ही अपराध—सीधी पुलिस कार्रवाई

मुख्यालय ने चेतावनी दी है कि अशोभनीय/आपत्तिजनक कंटेंट बनाना ही नहीं, बल्कि उसे शेयर करना भी अपराध है।ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 एवं 67A के तहत केस दर्ज होगा और गिरफ्तारी का प्रावधान है।

प्रधानमंत्री और एक महिला विधायिका के मॉर्फ्ड फोटो का मामला—FIR दर्ज, जांच तेज

हाल ही में एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक ID “Pankaj Yadav Official” और इंस्टाग्राम लिंक का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री और एक महिला विधायिका का मॉर्फ्ड व अशोभनीय कंटेंट पोस्ट किया था।
पोस्ट वायरल होते ही बिहार पुलिस हरकत में आई और दरभंगा साईबर थाना में कांड संख्या 76/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे तत्वों की पहचान तेजी से की जा रही है, और कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चेतावनी—“राज्य के भीतर या बाहर, कार्रवाई निश्चित”

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट संदेश दिया है—
“यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह बिहार में हो या बिहार के बाहर, ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट करता है जिससे किसी की भावना आहत होती है या सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा होती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

बिहार पुलिस की अपील

 मॉर्फ्ड, भड़काऊ, अशोभनीय या अफवाह वाले कंटेंट न बनाएं, न शेयर करें, किसी संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें,सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें, गौरतलब है कि,बिहार पुलिस की यह सख़्त और स्पष्ट चेतावनी दर्शाती है कि सोशल मीडिया को विषाक्त बनाने वाले तत्वों पर अब शिकंजा कस चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गरिमा और कानून, दोनों की रक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *