:
Breaking News

New Delhi Supaul Special Train | नई दिल्ली–सुपौल के बीच रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और सुपौल के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

डेस्क, समस्तीपुर, 5 अगस्त।यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने नई दिल्ली और सुपौल के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते संचालित होगी, जिससे समस्तीपुर रेल मंडल के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल का संचालन 6 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। इस दौरान यह सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7:45 बजे सुपौल से रवाना होकर सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए हैं। इनमें 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान उत्तर बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रेल अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। विशेष रूप से सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, यात्रियों में मची अफरातफरी

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो वार्निंग जारी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *