समस्तीपुर/वारिसनगर।पुलिस पर हमले, सरकारी पिस्टल छीने जाने और भीड़ द्वारा ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाने जैसी गंभीर घटना को समस्तीपुर पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने स्वयं मामले की कमान संभाली और आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया।
कैसे शुरू हुई घटना – ट्रैक्टर चालक को भीड़ ने कमरे में बंद किया
22 नवंबर को मथुरापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक सोनू दास को ग्रामीणों ने पकड़कर वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी गाँव में एक कमरे में बंद कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सदर के नेतृत्व में वारिसनगर, मथुरापुर, कल्याणपुर और खानपुर थानों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाकर चालक को मुक्त कराया।
अचानक बिगड़ा माहौल—भीड़ का पुलिस पर हमला
चालक को सुरक्षित बाहर लाया जा रहा था कि तभी अचानक भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए और दो वाहनों का शीशा टूट गया।हंगामे के दौरान मथुरापुर थाना के पु.अ.नि. वाजित खान की सरकारी पिस्टल भी उपद्रवियों ने छीन ली।इस घटना के बाद वारिसनगर थाना में
कांड संख्या 299/2025,
धारा,191(2)/191(3)/190/1226(2)/115(2)/121(2)/127(2)/109(1)/309(6)/131/132/324(4)/352/351(2) BNS
के तहत 23 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी ने शुरू कराया सघन छापामारी अभियान – पाँच गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल बरामद
पिस्तौल लूटे जाने को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बेहद गंभीर सुरक्षा चुनौती माना और पूरे जिले में अलर्ट जारी करते हुए विशेष टीम गठित की।एसपी ने सीमावर्ती जिलों तक में छापामारी का आदेश दिया।लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की—
सरकारी पिस्टल (बट संख्या 85, शस्त्रागार संख्या 16105912)
9MM की 09 जिंदा गोलियाँ
बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी
1. लालबाबू सहनी, एकद्वारी
2. श्यामसुंदर सहनी, एकद्वारी
3. सुधा देवी, एकद्वारी
4. दीपक सहनी, एकद्वारी
5. सन्नी कुमार, एकद्वारी
एसपी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है और बहुत जल्द पूरे मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया स्पष्ट संदेश—“पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं”
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस पर हमला और सरकारी हथियार छीने जाना कानून के खिलाफ सबसे गंभीर अपराधों में से एक है।उन्होंने साफ चेतावनी दी:
“कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। समस्तीपुर में भीड़तंत्र नहीं, सिर्फ कानून का शासन चलेगा।”
उन्होंने दोनों घटनाओं—फर्जी लूटकांड का खुलासा वारिसनगर पिस्टल लूटकांड में तेज कार्रवाई
को लेकर कल्याणपुर और वारिसनगर पुलिस टीमों की जमकर सराहना की।
छापामारी में शामिल पुलिस टीम
पु.नि. नीरज तिवारी, सदर अंचल
पु.अ.नि. सर्वेश कुमार झा, थानाध्यक्ष वारिसनगर
पु.अ.नि. राहुल कुमार, थानाध्यक्ष मथुरापुर
पु.अ.नि. रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष खानपुर
पु.अ.नि. राकेश शर्मा, थानाध्यक्ष कल्याणपुर
पु.अ.नि. जय श्रीराम, वारिसनगर
पु.अ.नि. गुड्डू कुमार, कल्याणपुर
एसपी के नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस की दोहरी सफलता
एक ही दिन में दो बड़ी घटनाओं का खुलासा—
1️⃣ फर्जी लूटकांड
2️⃣ पुलिस पर हमले और सरकारी पिस्टल लूट मामले का समाधान
ने यह साबित कर दिया कि समस्तीपुर की पुलिस तेज, सक्षम और पूरी तरह एक्शन मोड में है।