:
Breaking News

गृह विभाग संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में, लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘ऑल-वुमेन एंटी रोमियो स्क्वॉड’ बनाने का ऐलान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही यह साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। जिम्मेदारी ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व डीजीपी स्तर के अनुभवी अधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे तक लंबी रणनीतिक बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कई बड़े फैसलों और आने वाले दिनों की नीति पर स्पष्ट संकेत दिए।

स्कूल–कॉलेजों में लड़कियों की सुरक्षा पर फोकस

गृह मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में होने वाली छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अब एक ऑल-वुमेन ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन करेगी। यह दस्ते सिर्फ महिला कर्मियों से मिलकर बने होंगे और स्कूल–कॉलेज के आसपास सुरक्षा की अलग ही ताकत के रूप में काम करेंगे।

“नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को हम और मजबूत करेंगे”

प्रेस वार्ता में सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्होंने गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाली है, और उनकी प्राथमिकता होगी—

कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना

साइबर अपराध पर निर्णायक कार्रवाई

जेलों की सख्त निगरानी

इंटरनेट मीडिया पर अभद्रता और धमकियों पर सख्त नकेल


उन्होंने साफ कहा कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचता है, इसकी उच्चस्तरीय समीक्षा होगी। बिना डॉक्टर की अनुमति के किसी भी कैदी तक खाना पहुंचाने पर रोक की नीति सख्ती से लागू होगी।

जमीन, बालू और शराब माफिया पर विशेष फोकस

गृह मंत्री ने कहा कि माफिया तंत्र अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भूमि माफिया

बालू माफिया

शराब माफिया


इन सभी को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 400 से अधिक अपराधियों पर संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, जिनमें से दो मामलों में न्यायालय से अनुमति भी मिल गई है।

स्पीडी ट्रायल और इंटरनेट मॉनिटरिंग पर जोर

उन्होंने कहा कि बड़े मामलों में तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए स्पीडी ट्रायल बढ़ाया जाएगा।
इंटरनेट मीडिया पर अभद्र भाषा या धमकी देने वालों पर अब तत्काल और कठोर कार्रवाई होगी।

पूर्व व वर्तमान डीजीपी के साथ महत्वपूर्ण विमर्श

गृह मंत्री ने जिम्मेदारी संभालने के बाद पूर्व डीजीपी नीलमणि, डीएन गौतम और केएस द्विवेदी समेत अनुपम अनुभव वाले अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
वहीं, बैठक में वर्तमान डीजीपी विनय कुमार, गृह विभाग के शीर्ष अधिकारी और कई डीजी स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-1 की बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *