:
Breaking News

सिंघिया नगर पंचायत में ‘नल-जल’ योजना का बुरा हाल: पानी टंकी बनकर खड़ी, अधिकारी कुर्सियां तोड़ने में व्यस्त

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जीएम कुमार सिंह सिंघिया        संवाददाता

समस्तीपुर। सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित बलहा मोहल्ला में नल-जल योजना की पोल पूरी तरह खुल गई है। पंचायत राज काल में बनी पानी टंकी और घर-घर पाइपलाइन कागज़ पर तो सक्रिय दिखती है, लेकिन जमीन पर आज तक एक बूंद पानी नहीं बहा। करोड़ों की योजना सिर्फ ईंट–सीमेंट का ढांचा बनकर रह गई है—एक ऐसा ढांचा, जो लोगों के गुस्से और प्रशासन की लापरवाही का प्रतीक बन चुका है।

सबसे बड़ी विडंबना यह कि पानी टंकी अब ‘हाथी का दांत’ बन चुकी है—देखने में सुंदर, पर काम में शून्य। प्रशासनिक बदलाव के बाद पंचायत राज से नगर पंचायत का दर्जा तो मिल गया, लेकिन हालात जस के तस। वर्षों से लोग पानी की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं।

कार्यालय में अधिकारी, लेकिन काम पर ताला

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्पालक पदाधिकारी महीनों से ऑफिस में सिर्फ कुर्सियां तोड़ने का काम कर रहे हैं। फोन उठाना इनकी शैली में शामिल नहीं, मौके पर जाकर निरीक्षण करना इनके स्वभाव में नहीं, और जनता की शिकायत सुनना इनके कार्यकाल का हिस्सा ही नहीं।नतीजा यह कि सिंघिया नगर पंचायत में पानी जैसा बुनियादी अधिकार भी मज़ाक बनकर रह गया है। लोग सुबह–शाम पानी के लिए भटकते हैं, जबकि नगर पंचायत का तंत्र आराम से कुर्सियों पर जमा हुआ है।हर तरफ अव्यवस्था, जनता की परेशानियाँ चरम पर,नगर पंचायत में नल-जल की लाइन तो है, लेकिन पानी नहीं। पानी टंकी खड़ी तो है, पर बेकार। लोग टैक्स दे रहे हैं, लेकिन सुविधाएँ नदारद। सबसे बड़ा सवाल जब टंकी बनी और पाइपलाइन बिछाई गई, तो आखिर पानी क्यों नहीं आ रहा? और जिम्मेदार अधिकारी आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं?

DM से सीधी कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन स्वयं संज्ञान ले और कर्पालक पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाए। अगर DM स्तर से हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो नल-जल योजना कभी चालू नहीं हो पाएगी।सिंघिया नगर पंचायत के लोगों की मांग स्पष्ट है—
“पानी चाहिए, जवाब चाहिए… और लापरवाही पर कार्रवाई चाहिए।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *