:
Breaking News

दिल्ली में ठंड के साथ ज़हरीली हवा की मार: वजीरपुर-बवाना में AQI 400 पार, राजधानी फिर ‘सांसों के संकट’ में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दिल्ली में सर्दी तो बढ़ रही है, लेकिन जहरीली हवा से राहत का कोई संकेत नहीं दिख रहा। बुधवार को मामूली सुधार के बाद गुरुवार तड़के फिर प्रदूषण बेकाबू हो गया। राजधानी के ज़्यादातर इलाकों में हवा AQI 350–400 के बीच ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जबकि वजीरपुर और बवाना में यह स्तर सीधे ‘गंभीर’ श्रेणी में जा घुसा।

ठंड, कोहरा और प्रदूषण—तीनों के तिहरे हमले ने दिल्लीवालों की सुबह को और मुश्किल बना दिया है।

GRAP-3 हटाया, लेकिन हवा अब भी ज़हर से भरी

बीते दो-तीन दिनों में प्रदूषण में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसे देखते हुए CAQM ने GRAP स्टेज-3 की पाबंदियां बुधवार शाम हटा दी थीं।लेकिन एयर क्वालिटी में सुधार कागज़ों में जितना दिखा, जमीन पर उतना असर नहीं पड़ा। हवा आज भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में अटकी हुई है।

वजीरपुर और बवाना बने ‘स्मॉग हॉटस्पॉट’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 6 बजे के आंकड़े बताते हैं कि:

वजीरपुर — AQI 404

बवाना — AQI 403


दोनों इलाके दिल्ली में प्रदूषण के केंद्र बिंदु बने हुए हैं, जहां हवा में जहरीले कण सामान्य से कई गुना ज्यादा दर्ज किए गए।

दिल्ली के अन्य इलाकों में भी हवा बेदम,राजधानी के अधिकतर हिस्सों में हालात कमोबेश वही हैं:

विवेक विहार — 395

जहांगीरपुरी — 392

आनंद विहार — 386

नरेला — 386

बुराड़ी — 368

चांदनी चौक — 368

सोनिया विहार — 355

आर.के. पुरम — 354
सभी इलाकों में हवा ‘बेहद खराब’ से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही।

कोहरा + प्रदूषण = कम विजिबिलिटी, बढ़ता खतरा

सुबह से ही आसमान में धुंध और स्मॉग की मोटी परत तैरती दिखी।
विजिबिलिटी कई जगहों पर बेहद कम रही, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। सुबह और शाम के वक्त हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा बढ़ने के कारण सांस संबंधी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी

डॉक्टरों ने साफ कहा है:अनावश्यक बाहर न निकलें,निकलना पड़े तो N95 जैसे अच्छे मास्क का इस्तेमाल करें,बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *