:
Breaking News

बिहार के दो IAS पर गहराया शिकंजा! ED की रडार पर सागर और अभिलाषा, SVU से मांगे गए अहम दस्तावेज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:बिहार के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा में है, तो वो हैं IAS योगेश कुमार सागर और IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा. दोनों अफसरों की भूमिका पर ईडी ने गंभीर सवाल उठाते हुए मनी लांड्रिंग की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच की आग इतनी तेज है कि 19 नवंबर को ही एजेंसी ने सीधे स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) को विस्तृत ब्योरा भेजकर संबंधित फाइलें, लेन-देन से जुड़े सभी रिकॉर्ड और संदेहास्पद गतिविधियों की पूरी रिपोर्ट मांग ली है।

ईडी का ‘एक्शन मोड’— अब जांच केवल औपचारिक नहीं

ईडी ने साफ किया है कि शुरुआती स्तर की जानकारी उनके पास मौजूद है, लेकिन असली तस्वीर SVU की फाइलें खोलेंगी। एजेंसी ने PMLA एक्ट के तहत दोनों अधिकारियों के कार्यकाल, आर्थिक फैसलों और बड़े लेन-देन की परतें खंगालनी शुरू कर दी हैं।सूत्रों के मुताबिक, ED को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं जो इन दोनों अफसरों की तैनाती वाले पदों पर लिए गए फैसलों पर गंभीर सवाल खड़ा करते हैं।

IAS योगेश कुमार सागर: बुडको कार्यकाल पर सबसे ज्यादा नजर

2017 बैच के IAS योगेश सागर ने तेजी से प्रशासनिक सीढ़ियां चढ़ीं—फारबिसगंज के SDO से लेकर भागलपुर नगर निगम के कमिश्नर और फिर बुडको (BUDCO) के एमडी तक।
इसी बुडको कार्यकाल (7 मार्च 2024 से 17 फरवरी 2025) में हुए कई वित्तीय निर्णय अब जांच के दायरे में हैं।ED यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं परियोजनाओं, टेंडरों और अनुमोदनों में वित्तीय अनियमितता तो नहीं हुई।

IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा: DM से वित्त विभाग और अब ग्रामीण विकास—हर पद की होगी जांच

2014 बैच की तेज-तर्रार अधिकारी मानी जाने वाली अभिलाषा शर्मा ने गृह मंत्रालय से अपना करियर शुरू किया और बिहार में आते ही कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं—सीतामढ़ी की DM, फिर वित्त विभाग में संयुक्त सचिव और अब ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त CEO।
उनके अलग-अलग विभागों में हुए वित्तीय निर्णय, अनुमोदन और लेन-देन की फाइलें अब ED के हाथ में जाएंगी।

आगे क्या? दोनों अफसरों पर दबाव बढ़ने वाला

SVU से दस्तावेज मिलते ही ED अगला कदम तय करेगी—

पूछताछ

वित्तीय लेन-देन का फॉरेंसिक विश्लेषण

संभावित प्रॉपर्टी ट्रेल

और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है,एजेंसी की यह सक्रियता संकेत दे रही है कि मामले को हल्का नहीं माना जा रहा। आने वाले दिनों में नए खुलासे और बड़े नाम सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *