:
Breaking News

राबड़ी देवी को नोटिस सत्ता का दुरुपयोग, लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला” — अख्तरुल इस्लाम शाहीन का आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर।राजद के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “साफ़-साफ़ राजनीतिक बदले की कार्रवाई” करार दिया और कहा कि जिस तरह पूर्व सीएम के आवास को खाली कराने का प्रयास हो रहा है, वह बिहार की राजनीतिक परंपरा के विपरीत है।

शाहीन ने कहा कि राबड़ी देवी दो दशक से अधिक समय से मौजूदा आवास में रह रही हैं और अब अचानक उन्हें बंगला खाली करने का आदेश देना “केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सत्ता का प्रदर्शन और विपक्ष को दबाने की कोशिश है।”

“बीजेपी का सीधा दबाव, जेडीयू मजबूरी में झुक रही है”

शाहीन ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के फैसलों पर भाजपा का प्रभाव बढ़ गया है और जेडीयू उसके दबाव में काम करने को मजबूर है।
उन्होंने कहा“सरकार काम नहीं कर रही, बस विरोधियों को परेशान करने की नीति चला रही है। सम्मान नहीं, सिर्फ बदले की राजनीति हो रही है।”

“राबड़ी देवी पहली महिला मुख्यमंत्री हैं, उन्हें बेइज्जत करना सरकार की मानसिकता दिखाता है”

शाहीन ने कहा कि एक महिला और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का रवैया दर्शाता है कि सरकार महिलाओं के सम्मान की बात सिर्फ़ भाषणों में करती है, व्यवहार में नहीं।
उन्होंने कहा“राबड़ी देवी का राजनीतिक इतिहास, जनता का विश्वास—इन सबको नजरअंदाज कर दिया गया, सिर्फ इसलिए कि सत्ता में बैठे लोग लालू परिवार से डरते हैं और उनसे राजनीतिक दुश्मनी निकालना चाहते हैं।”

“जनता नोटिस से नहीं डरती, इतिहास नहीं मिटता”

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि बदले की राजनीति से सरकार खुद को ही कमजोर कर रही है।
उन्होंने कहा“जनता सब देख रही है। राबड़ी देवी का सम्मान जनता ने दिया है, और जनता का सम्मान कोई भी सरकार छीन नहीं सकती। अगर नीतीश सरकार नफरत की राजनीति नहीं रोकी, तो इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *