:
Breaking News

समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड से दिल दहला देने वाली खबर — बिजली विभाग की लापरवाही ने गरीब का सबकुछ निगल लिया!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जीएम कुमार सिंह सिंघिया।       संवाददाता 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के निरपुर भररिया पंचायत के वार्ड नंबर-08, गोलियां गाँव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गाँव के नजदीक लगे डैमेज और ओवरलोडेड बिजली के पोल से स्पार्किंग और आग पकड़ लेने की वजह से जहांगीर आलम समेत दो अन्य लोगों का घर देखते-देखते खाक में बदल गया। आग की लपटों में लाखों का सामान जल गया, और परिवार सड़क पर आ गया।

 चार महीने बाद बेटी की शादी… और सबकुछ राख में बदल गया

सबसे मार्मिक बात यह है कि मोहम्मद जहांगीर बेहद गरीब परिवार से आते हैं और अपनी बेटी की शादी के लिए रोज-रोज की मेहनत से दहेज का सामान जोड़ रहे थे।फर्नीचर से लेकर सोना-चांदी के गहने, कपड़े—सबकुछ जोड़े हुए थे, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही ने पलभर में किस्मत को राख में बदल दिया। पंचायत के लोगों का कहना था कि, पूरा अनुमंडल बिजली विभाग की उदासीनी का शिकार है।गोलियां गाँव की यह घटना कोई एकलौती नहीं है। पूरा अनुमंडल इन दिनों बिजली विभाग की घोर लापरवाही का शिकार है।
घटना स्तर पर मौजूद दर्जनों औरत और मर्द ने एक स्वर में रहते हुए नजर आए की,कोई शिकायत सुनने वाला नहीं।

एसडीओ अपनी मस्ती में

जेई अपने आप में मस्त 

स्कूटी इंजीनियर अपनी दुनिया में व्यस्त

लाइन-मैन फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते

लगातार शिकायतों के बावजूद खराब, झुके, और ओवरलोड पोलों की मरम्मत नहीं हो रही थी, और नतीजा—आज एक गरीब का घर उजड़ गया।

 एक चिंगारी ने छीन ली पूरी जिंदगी की कमाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते बिजली विभाग ने खराब तार और पोल बदल दिया होता, तो आज तीन परिवार सड़क पर न खड़े होते। आग इतनी भयानक थी कि पड़ोसियों ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। समिति सदस्य अवधेश कुमार ने सीधे-सिधे बिजली विभाग को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि यह सारी घटनाएं बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हुआ है। आज एक गरीब परिवार घर से सड़क पर आ गया। उन्होंने कहा कि यह घटना इलाके के लोगों को झकझोर दिया, एक गरीब का घर उजड़ गया।कितने मेहनत 
 मजदूरी कर के एक-एक पैसा अर्जित कर अपने बेटी के दहेज के लिए सामान इकट्ठा करके रखे हुए था। उन्होंने बताया कि महिला समूह से लिए हुए लोन का पैसा भी इस आग के चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी खुद नहीं पहुंच कर खाना पूर्ति करने के लिए अंचल में तैनात कुछ अंचल कर्मी को घटना स्थल पर भेज कर प्रीत परिवार को देखने के लिए भेज दिए हैं।

 अब प्रशासन क्या करेगा?

अब बड़ा सवाल यह है कि—

क्या प्रशासन गरीब जहांगीर को उचित मुआवज़ा देगा?

क्या बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई होगी?

क्या सिंघिया में बिजली व्यवस्था सुधरेगी या ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे?
गाँव के लोग प्रशासन से तुरंत सर्वे कराकर आपदा राहत, मुआवज़ा और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *