:
Breaking News

लखीसराय में “नई चेतना अभियान 4.0” जारी, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय, 02 दिसंबर 2025: ग्रामीण महिलाओं के सम्मानजनक जीवन, समान भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “नई चेतना अभियान 4.0 – एक पहल बदलाव की ओर” लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों में चल रहा है। यह अभियान 25 नवंबर से शुरू हुआ है और 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक अवसरों को बढ़ाना, उनमें सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना तथा निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। प्रशासन का मानना है कि महिलाओं की बराबरी की भागीदारी ही विकसित और समावेशी समाज की आधारशिला है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार के तहत संचालित हो रहा है। जिले में मौजूद 17 संकुल स्तरीय संघ और दीदी अधिकार केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकार, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। जीविका दीदियों द्वारा गठित सामुदायिक संगठन लिंग आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
25 नवंबर से जिले में रैली, प्रभात फेरी, कैंडल मार्च, हस्ताक्षर अभियान और संकल्प सभा जैसे कई जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का फोकस तीन प्रमुख विषयों पर है—घरेलू हिंसा रोकथाम, बाल लिंगानुपात में सुधार और बाल विवाह उन्मूलन।
यह अभियान वर्ष 2022 में “नई चेतना – एक पहल बदलाव की ओर” के रूप में शुरू किया गया था। इसके बाद 2023 में नई चेतना अभियान–2 और 2024 में नई चेतना अभियान–3 आयोजित हुआ। इस वर्ष यह अभियान अपने चौथे चरण में है।

जिला परियोजना प्रबंधक जीविका–लखीसराय, श्रीमती अनिता कुमारी ने बताया कि हलसी, सूर्यगढ़ा, लखीसराय सदर, रामगढ़ और चानन प्रखंडों में संचालित दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अभियान के पहले सप्ताह में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया, जबकि दूसरे सप्ताह में संसाधनों तक महिलाओं की समान पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के 11 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह और 581 ग्राम संगठनों ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की है। यह अभियान 23 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर समाप्त होगा। इसके बाद 24 दिसंबर 2025 से पूरे जिले में एक महीने तक बाल विवाह रोकथाम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *