:
Breaking News

मोबाइल गेम्स से बर्बाद होते बच्चे: पढ़ाई चौपट, ज़िंदगी खतरे में; सरकार से कड़े कदम की मांग तेज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

देशभर में मोबाइल गेम्स का बढ़ता क्रेज अब बच्चों की ज़िंदगी पर भारी पड़ रहा है। PUBG जैसे खतरनाक ऑनलाइन गेम से शुरू हुई लत आज कई नए मोबाइल गेमों के ज़रिये बच्चों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई जगह बच्चे मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम तक उठा रहे हैं।

माता-पिता परेशान हैं, शिक्षक असहाय हैं और समाज चौंका हुआ है—आख़िर बच्चों का भविष्य किस दिशा में जा रहा है?

लगातार मोबाइल गेम खेलने से पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है, बच्चों का ध्यान भटक रहा है, मानसिक तनाव बढ़ रहा है और परिवार में कलह की स्थिति बन रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह "डिजिटल नशा" आज की पीढ़ी को खतरनाक मोड़ पर ले जा रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि सरकार को इस मामले में तत्काल कदम उठाना चाहिए और ऐसे गेम्स पर कड़े नियम या प्रतिबंध लगाने चाहिए, जो बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक जीवन को बर्बाद कर रहे हैं।कई सामाजिक संगठनों ने इन मोबाइल गेम्स को "युवा पीढ़ी का मौन कातिल" बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।अब सवाल यह है कि जब मोबाइल गेम बच्चों की ज़िंदगी खत्म कर रहे हैं, तब सरकार कब जागेगी?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *