:
Breaking News

अररिया में मासूम शिक्षिका की बेवजह मौत—गलत पहचान ने ले ली जान, पर SP की तत्परता से 48 घंटे में खुला पूरा राज़

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अररिया। Aravind की 25 वर्षीया शिक्षिका शिवानी वर्मा की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। सुबह स्कूल जाती एक मासूम शिक्षिका… न कोई दुश्मनी, न कोई विवाद—और अचानक पीछे से चली गोली ने उसकी जिंदगी छीन ली। परिवार, गांव और स्कूल के बच्चों पर यह घटना पहाड़ की तरह टूटी है।लेकिन इस गहरे गम के बीच अररिया पुलिस की तत्परता, मजबूती और तेज़ कार्रवाई ने न्याय की उम्मीद जगाई है। एसपी अंजनी कुमार की निगरानी में गठित एसआईटी ने मात्र 48 घंटे के भीतर पूरा हत्याकांड सुलझा दिया—शूटर गिरफ्तार, साजिशकर्ता गिरफ्तार और घटना में उपयोग की गई बाइक व हथियार बरामद।

गलत स्कूटी… गलत पहचान… और चली मौत की गोली

जांच में सामने आया कि इस हत्या की असली साजिश किसी और महिला शिक्षिका को मारने की थी। शक, अविश्वास और रिश्तों में पैदा हुई दरार ने हत्या की सुपारी दे दी थी।लेकिन घटना के दिन लक्ष्य बनी शिक्षिका छुट्टी पर थी।और अपराधियों ने एक जैसी स्कूटी और एक जैसे रास्ते के आधार पर गलती से शिवानी को ही शिकार बना लिया।
एक क्षण की गलत पहचान ने एक पूरी जिंदगी को खत्म कर दिया।

48 घंटे में खुल गया पूरा खेल

एसपी की कमान में काम कर रही एसआईटी ने सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन, रूट मैपिंग और वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर पूरे कांड की परतें खोल दीं।
गिरफ्तार किए गए अपराधी:

मो. मारूफ – जिसने गोली चलाई
मो. सोहैल – साथ में मौजूद
हुशनन उर्फ़ हुश्न आरा – हत्या की मुख्य साजिशकर्ता


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, यामाहा FZ बाइक, घटना के समय पहने कपड़े और जूते तक बरामद कर लिए हैं।

गम और राहत—एक साथ

एक ओर पूरा जिला शिक्षिका शिवानी की दर्दनाक मौत से व्यथित है, दूसरी ओर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में यह भरोसा बढ़ा है कि अपराधी चाहे जितनी चालाकी करें, बच नहीं पाएंगे।एसपी अंजनी कुमार की सराहना हर तरफ हो रही है—क्योंकि इतने जटिल मामले को इतनी जल्दी सुलझाना आसान नहीं था।

फरार आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

एसपी ने कहा है कि इस कांड में शामिल बाकी फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। पुलिस टीमों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर कोई आरोपी बचने न पाए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *