:
Breaking News

समस्तीपुर: नगर निगम डिप्टी मेयर का डांसर संग वीडियो वायरल, शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने पर सवाल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। नगर निगम के डिप्टी मेयर रामबालक पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में डिप्टी मेयर को एक शादी समारोह में नर्तकी के साथ बैठे और नाचते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उनके बगल में कुछ लोग शराब पीते और शराब की बोतल लेकर नाचते नजर आए।

यह वीडियो लगभग 4 दिन पुराना बताया जा रहा है और इसे वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के खानपुर में आयोजित शादी समारोह का बताया जा रहा है। उपमेयर रामबालक पासवान अतिथि के रूप में इस समारोह में शामिल हुए थे। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि नर्तकियों को मंच पर बुलाकर भोजपुरी गीत ‘कमरिया गोले गोले’ पर डांस करवाया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर अपना चेहरा छिपाए नजर आए और कुछ देर बाद उन्होंने अपने पर्स से पैसे भी दिए।

शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराब का सेवन

राज्य में 9 साल से लागू पूर्ण शराबबंदी के बावजूद वीडियो में डिप्टी मेयर और उनके साथ मौजूद कुछ लोग डिस्पोजल गिलास में शराब डालते और उसका सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति शराब की बोतल लेकर नाचते हुए भी नजर आया। इस घटना ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने और प्रतिष्ठित पद पर बैठे लोगों की उपस्थिति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

डिप्टी मेयर ने वायरल वीडियो पर मीडिया से बात करते हुए सफाई दी है कि समारोह में नर्तकियों का प्रदर्शन था और उन्होंने कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा तेज है और लोगों ने शराबबंदी और सार्वजनिक मर्यादा के उल्लंघन पर चिंता जताई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *