:
Breaking News

मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता के PA को गोली, सुनसान सड़क पर अपराधियों ने घात लगाकर किया हमला

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मनियारी थाना क्षेत्र में वारदात, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

मुजफ्फरपुर, देर रात: जिले में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास पर फायरिंग कर दी। शादी समारोह से लौट रहे विनोद दास को सुनसान सड़क पर रोकर गोली मार दी गई। गंभीर स्थिति में उन्हें बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दो बाइक पर आए थे हमलावर

सूत्रों के अनुसार, विनोद दास भोज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बिना कुछ कहे गोली चला दी। गोली लगते ही वे किसी तरह भागते हुए शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।घायल विनोद दास कुढ़नी प्रखंड के अमरख गांव के रहने वाले हैं और पूर्व में बीजेपी मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

“अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा” — केदार प्रसाद गुप्ता

घटना की खबर मिलते ही विधायक केदार प्रसाद गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा—यह नितीश–सम्राट की सरकार है। अपराधी चाहे जो हों, बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस को निर्देश है कि जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी हो।”पूर्व मंत्री ने बताया कि वे और विनोद दास एक ही समारोह में शामिल थे, लेकिन दोनों अलग-अलग रास्तों से निकले थे। घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।

डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, विनोद दास को शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया लेकिन खतरे से बाहर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस को मिला ‘सुनियोजित हमले’ का संकेत

मनियारी थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि हमला पूरी योजना बनाकर किया गया।

पुलिस टीम ने रात में ही इलाके में छापेमारी शुरू की।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

इलाके में दहशत

वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *