:
Breaking News

बिहार पुलिस ने शुरू किया सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप: अब घर बैठे होगी शिकायत दर्ज, बढ़ेगी पारदर्शिता

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार पुलिस ने डिजिटल policing को नया आयाम देते हुए सिटीजन सर्विस पोर्टल मोबाइल ऐप को औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से अब आम लोग बिना थाने गए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। साथ ही, कई सेवाओं का लाभ सीधे अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर पाएंगे।

लॉन्चिंग के दौरान राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पहल जनता और पुलिस के बीच संवाद और भरोसे को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित थाना तत्काल कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

खोया-पाया की सुविधा भी मिलेगी

पोर्टल पर खोई हुई या मिली हुई वस्तुओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को थानों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगी जो मोबाइल, पर्स या दस्तावेज़ जैसी चीजें खोने के बाद परेशान रहते हैं।

लॉन्चिंग के बाद उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

ऐप की लॉन्चिंग के बाद सम्राट चौधरी पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने DGP के साथ वरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम

बिहार पुलिस का यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य को स्मार्ट और जवाबदेह पुलिसिंग की ओर ले जाने वाला माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि ऐप के माध्यम से शिकायत प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी बनेगी, जिससे पुलिस प्रणाली पर जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *