:
Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर की समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूसा विद्यापति सभागार में लोकतंत्र के सिपाहियों को सम्मान — डीएम बोले: “यह उपलब्धि टीम भावना की जीत”
---------------------------------------
समस्तीपुर, 6 दिसंबर 2025।
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित विद्यापति सभागार शनिवार को उस समय तालियों से गूंज उठा जब जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरुआत — लोकतांत्रिक संकल्प का पुनः दोहराव

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, डीसीसी शैलजा पांडेय, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार तथा एनडीसी रजनीश कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
अधिकारियों और कर्मियों ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराया।

डीएम रोशन कुशवाहा बोले — “समस्तीपुर ने श्रेष्ठता की नई मिसाल पेश की”

सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा—लोकतंत्र की मजबूती उसके कर्मठ कर्मियों पर टिकी होती है। समस्तीपुर ने इस बार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संचालन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने इसे पूरी प्रशासनिक टीम की मेहनत, अनुशासन और पारदर्शिता का परिणाम बताया।


एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा — “सुरक्षा में एक भी समझौता नहीं, यही हमारी प्रतिबद्धता”

समारोह में सुरक्षा प्रबंधन पर अपनी बात रखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा“चुनाव की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिले की पुलिस टीम ने बिना किसी समझौते के हर बूथ, हर रूट और हर चुनौती पर सतर्कता बनाए रखी।उन्होंने आगे कहा कि “शांतिपूर्ण मतदान के पीछे पुलिस बल की रात-दिन की मेहनत और सतत निगरानी रही। यह टीम की दृढ़ता और अनुशासन का परिणाम है।”

कर्मियों को मिला सम्मान, बढ़ा मनोबल

निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने अत्यंत प्रभावी और अनुशासित तरीके से किया।

सम्मानित कर्मियों ने कहा कि ऐसे आयोजन उनके मनोबल को बढ़ाते हैं और भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

जिला प्रशासन की एकजुट ताकत दिखी

कार्यक्रम में नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, एएसपी संजय कुमार पांडे, एसडीओ सदर दिलीप कुमार, एसडीओ पटोरी, एसडीओ रोसड़ा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि,पूसा का यह कार्यक्रम केवल समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि समस्तीपुर प्रशासन की एकजुटता, निष्पक्षता और प्रतिबद्धता की सार्वजनिक पहचान बन गया।डीएम और एसपी की संयुक्त मौजूदगी ने स्पष्ट किया कि—
“लोकतंत्र की सफलता टीम की ईमानदारी और समर्पण में ही है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *