:
Breaking News

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, 31 दिसंबर तक लगातार चलेगा अभियान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। शहर में बढ़ते जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर समस्तीपुर शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

एसडीओ ने कहा कि मुसरीघरारी सहित शहरी इलाकों में आज भी बुलडोज़र और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर दुकानें बढ़ाकर लगाने और सार्वजनिक रास्तों को कब्ज़ा करने से जाम की स्थिति भयावह हो चुकी है, ऐसे में सख़्त अभियान आवश्यक बन गया है।

प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण मुक्ति अभियान 31 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके और लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध हो।

एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि यह अभियान सिर्फ समस्तीपुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर समस्तीपुर, बेगूसराय और पटना में भी समान रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर अवैध रूप से दुकानें न लगाएं, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्ज़ा न करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आम जनता को परेशानी न हो।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जाम मुक्त शहर बनाना प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर अभियान को और अधिक सख़्त किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *