:
Breaking News

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान: महिला खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय द्वारा महिला खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह मिशन शक्ति नोडल बंदना पाण्डेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार राय एवं जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

संचालन कर रहीं बंदना पाण्डेय ने महिला सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी ने चादर देकर सम्मानित किया।

संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने सुविधाओं की कमी पर ध्यान आकृष्ट किया। ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने सेंसरयुक्त चेस्ट गार्ड और खेल भवन में सेनेटरी वेंडिंग मशीन की मांग रखी। निशा भारती ने क्रिकेट अकादमी की जरूरत बताई। कबड्डी खिलाड़ी अंजली कुमारी ने खेलो इंडिया सेंटर खगौर में पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और वेंडिंग मशीन की कमी बताई। खो-खो खिलाड़ी अंजली कुमारी ने अभ्यास मैदान में पानी टंकी ओवरफ्लो से होने वाले जलजमाव की समस्या उठाई।

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों के साथ यह पहला संवाद कार्यक्रम बेहद सकारात्मक पहल है। उन्होंने बताया कि सभी खेल संघों के साथ बैठक प्रस्तावित है तथा प्रशासन खेल संरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मिशन शक्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को स्नातक तक पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी पहलू, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, माहवारी स्वच्छता तथा एचआईवी/एड्स जागरूकता पर भी जानकारी दी गई।कबड्डी, क्रिकेट, ताइक्वांडो, खो-खो, शतरंज सहित विभिन्न खेलों की दर्जनों महिला खिलाड़ी व कोच उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *