:
Breaking News

ज़िला स्तरीय युवा महोत्सव 2025–26 का भव्य आगाज़, 500+ युवा प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मक चमक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

ज़िला स्तरीय युवा महोत्सव 2025–26 का उद्घाटन आज नगर भवन (टाउन हॉल) लखीसराय में ज़िला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने किया। उद्घाटन के साथ ही ज़िले भर से जुटे युवाओं ने सांस्कृतिक विविधता, कला, सृजनशीलता और सामाजिक जागरूकता का दमदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन के स्वागत भाषण से हुई। ज़िलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने उद्बोधन में युवाओं को “सामाजिक परिवर्तन का वास्तविक वाहक” बताते हुए नशा-मुक्ति व बाल विवाह उन्मूलन पर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से बाल विवाह समाप्त करने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलवाई।

पहले दिन 500 से अधिक प्रतिभागियों ने समूह लोकनृत्य, चित्रकला, वक्तृता, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सभी प्रखंडों से आए आयोग्य युवाओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और विविधता का प्रभावशाली परिचय दिया। विद्यालयों, महाविद्यालयों व प्रशिक्षण संस्थानों की व्यापक भागीदारी ने कार्यक्रम को वास्तविक जिला-स्तरीय स्वरूप प्रदान किया।

जिला प्रशासन और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन पूर्णत: सुचारू रहा। पंजीकरण, मंच संचालन, दर्शक प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित की गई, जिससे सभी प्रतियोगिताएँ बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुईं।

प्रथम दिवस के परिणाम 7 दिसंबर के समापन समारोह में घोषित होंगे। दूसरे दिन शेष वक्तृता प्रतियोगिता और समूह लोकगायन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

उद्घाटन समारोह में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, ज़िला परिषद अध्यक्षा अंशु कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, अभिनेता मोहित मट्टू, फिल्म निर्माता रविराज पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *