समस्तीपुर। रोसड़ा पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई, पैनी निगरानी और मजबूत समन्वय से यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए अब कोई रास्ता बचा नहीं है। शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का महज़ 6 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह लगातार दूसरा बड़ा क्रिमिनल केस है, जिसे रोसड़ा पुलिस ने बेहद कम समय में सुलझाकर अपनी दक्षता का लोहा मनवाया है।
रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह सफलता समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के सख्त निर्देशन में और रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक तथा विशेष टीम के संयुक्त प्रयास से संभव हो सकी।
कैसे हुआ खुलासा?
5 दिसंबर की शाम शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी रामबाबू मंडल के घर चोरी की घटना की सूचना थाने को मिली। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कीमती आभूषण उड़ा लिए थे।
लिखित आवेदन पर शिवाजीनगर थाना कांड संख्या 116/25 दर्ज किया गया।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित जांच और टीम गठन के निर्देश दिए।
रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने सिर्फ छह घंटे में पूरे गिरोह को दबोच लिया और चोरी का पर्दाफाश कर दिया।
क्या–क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने चोरी गए सभी कीमती सामान बरामद कर लिए। बरामदगी में शामिल है—
सोने जैसे दो जोड़ी कान के बाली/झुमके
मोतियों की माला में सोने जैसा चकती
सोने जैसा हनुमानी लॉकेट
घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल
घटना में प्रयुक्त एक हीरो मोटरसाइकिल
ताला तोड़ने में इस्तेमाल हथौड़ी व छेनी
पुलिस का दावा है कि बरामदगी पूरी है और सभी साक्ष्य मजबूत हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
1. विकास कुमार, पिता–श्याम सुंदर मंडल, परसा
2. राजबल्ली कुमार यादव, पिता–सीताराम यादव, परसा
3. राजन कुमार, पिता–कैलाश मुखिया, खानपुर बेलहर
4. सोनू कुमार, पिता–रघु सदा, खानपुर बेलहर
इन सभी को चोरी की वारदात में शामिल पाया गया। पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
सफलता की टीम
शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार,
पु.अ.नि. प्रवीण कुमार
पीटीसी शैलेश कुमार
सिपाही अमित कुमार
सिपाही सोहन पासवान
चौकीदार रामकुमार, शिवाजीनगर
इनकी त्वरित कार्रवाई से पूरा गिरोह चंद घंटों में धराशायी हो गया।
रोसड़ा पुलिस की दोहरी सफलता
इसी दिन रोसड़ा पुलिस ने चकमहुली में डकैती की योजना बना रहे गैंग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
और शिवाजीनगर की चोरी का 6 घंटे में खुलासा कर चार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया
इतनी कम अवधि में दो बड़ी सफलताएँ रोसड़ा पुलिस के बढ़ते मनोबल और मजबूत निगरानी का संकेत देती हैं।एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीपीओ संजय सिन्हा की सख्त मॉनिटरिंग में अपराध पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।