:
Breaking News

9 दिसंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक, रोजगार पर बड़े फैसले की उम्मीद

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार में विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों की रफ्तार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलायी है। माना जा रहा है कि बैठक में नौकरी और रोजगार से संबंधित अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से पांच साल में एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार तीन नए विभागों के गठन पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में इन विभागों को स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।

नई सरकार गठन के बाद यह दूसरी बैठक है। 25 नवंबर को हुई पहली बैठक में रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि आय वृद्धि और औद्योगिक विकास से जुड़े छह प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।
अब 9 दिसंबर की बैठक में रोजगार सृजन, नई भर्तियों और उद्योगों को बढ़ावा देने से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

सरकार का फोकस युवाओं, किसानों और औद्योगिक विकास पर है, और लगातार बैठकों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि एनडीए सरकार अपने वादों को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *