:
Breaking News

सिलौत गांव में जमीनी विवाद से उपजा बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते माहौल गोलियों की तड़तड़ाहट से दहक उठा। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

फायरिंग होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल परिसर में तनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेराबंदी कर दिया। वहीं, एएसपी भी सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मामले की त्वरित जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को स्थिति अचानक बिगड़ गई और विवाद गोलीबारी में बदल गया। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *