:
Breaking News

केसरिया CDPO ऑफिस में रिश्वत की ‘सुपरवाइज़री’ पर ब्रेक, 4 हजार लेते ही विजिलेंस ने दबोचा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूर्वी चम्पारण।केसरिया स्थित सीडीपीओ कार्यालय में लंबे समय से चल रही कथित अवैध वसूली पर आखिरकार विजिलेंस ने शिकंजा कस ही दिया। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने समाज कल्याण विभाग में पदस्थापित सुपरवाइजर अम्बालिका कुमारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई उस वक्त हुई, जब वह एक लाभुक से 4 हजार रुपये की रकम स्वीकार कर रही थीं।

शिकायत से जाल तक पहुंची विजिलेंस

बताया जा रहा है कि एक लाभुक से काम निपटाने के एवज में लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने पटना स्थित विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

रंगे हाथ पकड़ाते ही मचा हड़कंप

तय रणनीति के तहत जैसे ही सुपरवाइजर ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर दबिश दे दी। टीम ने न सिर्फ आरोपी को हिरासत में लिया, बल्कि रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई इतनी अचानक थी कि कार्यालय के कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही माहौल बदल चुका था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे खेल में आरोपी अकेली थी या फिर किसी और की मिलीभगत भी शामिल है।

दफ्तर से लेकर प्रशासन तक खलबली

इस कार्रवाई के बाद केसरिया सीडीपीओ कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के बीच भी हलचल तेज हो गई है। विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ सकता है और जरूरत पड़ने पर अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी।

भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश

पटना विजिलेंस की इस कार्रवाई को सरकारी दफ्तरों में फैली रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे सिस्टम की सफाई की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *