Breaking News
पटना नीट छात्रा रेप-हत्या मामले में प्रशासन ने शंभू गर्ल हॉस्टल सील कर सुरक्षा मानकों की जांच तेज की
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या से सियासी उबाल, कानून-व्यवस्था पर विपक्ष का हमला
- Reporter 12
- 25 Dec, 2025
अमरदीप नारायण प्रसाद, समस्तीपुर
समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता रूपक सहनी की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब पांच बजे शादीपुर घाट के पास उनकी फोटोस्टेट की दुकान में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। पुलिस ने इस मामले में सोनू और मोनू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रूपक सहनी को पिछले आठ महीनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में कई बार पुलिस को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों का कहना है कि रूपक शराब माफियाओं के खिलाफ मुखर था, इसी वजह से उसकी हत्या की गई। उन्होंने पुलिस पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं।
एसडीपीओ सदर टू संजय कुमार के अनुसार, मृतक की ओर से पहले भी दो मामले दर्ज कराए गए थे। एक मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है, जबकि दूसरे में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
इधर, इस हत्या को लेकर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सरकार के कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों को खोखला बताया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







