:
Breaking News

मिथिला–कोसी को नई रेल लाइन की सौगात, लहेरियासराय से सहरसा तक 95 किमी ट्रैक का प्रस्ताव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मिथिला और कोसी क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। दरभंगा के लहेरियासराय से सहरसा तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय ने नीति आयोग को भेज दिया है, जिससे इस क्षेत्र को जल्द ही नई रेल लाइन का तोहफा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर के अनुसार करीब 95 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन पर लगभग 2376 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। नई रेल लाइन के निर्माण से मिथिला और कोसी क्षेत्र को पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाला एक वैकल्पिक और सुगम रेल मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और आवागमन को भी गति मिलेगी। प्रस्तावित परियोजना के तहत कोसी नदी पर एक बड़े पुल के साथ 10 क्रॉसिंग स्टेशन, 2 हॉल्ट, 72 अंडरपास, 14 बड़े और 41 छोटे पुलों के निर्माण की योजना है। यह रेल लाइन दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, बेनीपुर, अलीनगर, गौड़ाबौराम और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। संभावित रूट के अनुसार यह लाइन लहेरियासराय से निकलकर देकुली, उघरा, खैरा, बिठौली, शंकररोहार, हावीडीह, सजनपुर, कन्हौली, जगदीशपुर, घनश्यामपुर, किरतपुर, जमालपुर, महिषी, बनगांव होते हुए सहरसा जंक्शन तक पहुंचेगी। यदि इस परियोजना को मंजूरी मिलती है तो यह न केवल मिथिला और कोसी के विकास को नई रफ्तार देगी, बल्कि पूरे उत्तर बिहार को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और मजबूत तरीके से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *