Breaking News
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू, 1699 केंद्रों पर कड़ाई और सुरक्षा के सख्त इंतजाम
- Reporter 12
- 17 Feb, 2026
बिहार में आज से वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 1699 केंद्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 15,03,687 छात्र और छात्राएं शामिल हैं, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:45 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा केंद्रों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। हर जिले में चार मॉडल सेंटर बनाए गए हैं और पटना जिले में 70 केंद्रों पर कुल 79,478 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तीन स्तर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी या पुलिसकर्मी को मोबाइल या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ आने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी छात्र या अन्य व्यक्ति द्वारा गड़बड़ी करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र की सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि जिले में स्वच्छ, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करना स्टैटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट का दायित्व है। पटना सदर अनुमंडल में 33 स्टैटिक दंडाधिकारी, 26 गश्ती दंडाधिकारी और 18 जोनल दंडाधिकारी-सह-उड़नदस्ता पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है और शेष अनुमंडलों में भी एसडीओ एवं एसडीपीओ द्वारा सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। अभिभावकों और अन्य लोगों के लिए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर केवल परीक्षार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट केंद्र और आसपास की दुकानें बंद रहेंगी। नकल करने वाले छात्रों और इसमें सहयोग करने वाले अभिभावकों के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान पूरी तरह भ्रमणशील रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत संज्ञान लें। बिहार बोर्ड ने परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। छात्रों से अपील की गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले ही केंद्र पर पहुँच जाएं और परीक्षा के सभी नियमों का पालन करें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







